May 17, 2025

भगवत गीता: श्री कृष्ण के 7 उपदेश बदल देंगे जीवन

Sudhanshu Maheshwari

भगवत गीता में हर समस्या का समाधान है, जीने का तरीका है और भगवान की ताकत का अहसास भी है।

भगवान श्री कृष्ण ने गीता के माध्यम से पूरी दुनिया की आंखें खोली हैं, सही ज्ञान देने का काम किया है।

भगवत गीता में वैसे तो कई उपदेश हैं, यहां आपको श्री कृष्ण के 7 सिद्धांत बताते हैं।

पहला उपदेश

आनंद मनुष्य के भीतर ही निवास करता है, बाहर सुख नहीं खोजना चाहिए।

दूसरा उपदेश

भगवान उपासना केवल शरीर से ही नहीं बल्कि मन से करनी चाहिए।

तीसरा उपदेश

मनुष्य की वासना ही उसके पुनर्जन्म का कारण होती है।

चौथा उपदेश

इंद्रियों के अधीन होने से मनुष्य के जीवन में विकार और परेशानियां आती हैं।

पांचवां उपदेश

संयम यानि धैर्य, सदाचार, स्नेह और सेवा जैसे गुण सत्संग के बिना नहीं आते हैं।

छठा उपदेश

मनुष्य को वस्त्र बदलने की आवश्यकता नहीं है। आवश्यकता हृदय परिवर्तन की है।

सातवां उपदेश

भोग में क्षणिक (क्षण भर के लिए) सुख है। साथ ही त्याग में स्थायी आनंद है।

छत पर टॉयलेट बनवाना कितना सही? जानिए यहां