हिंदू कैलेंडर के अनुसार पांचवां माह भाद्रपद माह आरंभ हो चुका है।
ये माह 10 अगस्त 2025 से शुरू था, जो 07 सितंबर 2025 को समाप्त होगा।
इस माह भगवान कृष्ण और गणेश जी की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ स्नान के साथ-साथ इन चीजों का दान करना चाहिए।
आइए जानते हैं भाद्रपद माह में किन चीजों का दान करने से आप हर परेशानी से छुटकारा पाने के साथ सुख-शांति पा सकते हैं।
भाद्रपद माह में तिल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से कुडली में मौजूद पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है।
भाद्रपद माह में गेहूं, चावल, दाल या अपनी योग्यता के अनुसार अन्न का दान करें। ऐसा करने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।
भाद्रपद माह के दौरान जल से भरे घड़े का दान करना चाहिए। इससे पितरों को तृप्ति मिलती है।
भाद्रपद माह में तांबा, पीतल आदि से बने धातु के बर्तन दान करना चाहिए। ऐसा करने ले लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं और रोगों से मुक्ति मिलती है।
इस माह फल या फिर मिठाई का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कई मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है।