वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद एक एक चीज से सकारात्मक या फिर नकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है।
घर में सही दिशा में लगी तस्वीरें सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करती हैं। वहीं, गलत दिशा में लगी तस्वीरें आपकी खुशियों में ग्रहण लगा सकती है।
वास्तु के हिसाब से घर में तस्वीर लगाने से पहले दिशा का जरूर ध्यान रखना चाहिए।
आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में फैमिली की तस्वीरें किस जगह पर लगाना चाहिए।
उत्तर दिशा को समृद्धि और धन से जोड़ा जाता है। इसलिए इस दिशा में परिवार की तस्वीरें लगाने से खुशियां बनी रहती हैं।
इस दिशा को नई शुरुआत और विकास का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस दिशा में फैमिली फोटो लगाने से कल्याण, स्वास्थ्य और सकारात्मकता में वृद्धि होती है और एकजुटता बनी रहती है।
वास्तु में उत्तर-पूर्व दिशा को आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिशा में फैमिली फोटो लगाने से आध्यात्मिक संबंध मजबूत हो सकते हैं और घर में शांति बनी रहेगी।
इस दिशा को स्थिरता और मजबूती से जोड़ा गया है। यहां पारिवारिक तस्वीरें लगाने से परिवार के भीतर सुरक्षा और जुड़ाव की भावना पैदा होती है।
इस दिशा को फैमिली फोटो के लिए सबसे ज्यादा आदर्श जगह मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में फैमिली फोटो लगा सकते हैं।
बेडरूम में पारिवारिक तस्वीरें दक्षिणी या पश्चिमी दीवारों पर लगानी चाहिए। लेकिन कभी भी परिवार की तस्वीरें बिस्तर के ठीक सामने न लगाएं। इससे आपके नींद में खलल हो सकता है।