हस्तरेखा शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति के हाथ की रेखाओं और चिह्नों के आधार पर उसके साथ क्या घटित हुआ है और क्या होने वाला है। ये पता लगाया जाता है।
वहीं हाथ ही में कुछ ऐसे राजयोग होते हैं, जो व्यक्ति को सभी भौतिक सुख प्रदान करते हैं। तो वहीं वहीं हाथ में कुछ ऐसी अशुभ रेखाएं भी होती हैं।
जो कि बदनसीबी के लिए जिम्मेदार होती हैं। साथ ही ऐसे व्यक्ति को जीवन में आर्थिक तंगी और करियर में बार- बार असफलता हाथ लगता है। आइए जानते हैं ये रेखाएं कौन सी हैं…
हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक शनि पर्वत पर क्रॉस का चिह्न बेहद अशुभ माना गया है। ऐसे लोगों को जीवन में कभी न कभी बदनामी का सामना करना पड़ता है। साथ ही इन लोगों को जेल तक जाना पड़ सकता है।
जिन लोगों के हाथ में राहु रेखा होती है। उनका जीवन बहुत कष्टमय कटता है। ऐसे व्यक्ति को करियर में बार- बार असफलता हाथ लगती है। साथ ही ऐसे व्यक्ति को आर्थिक तंगी का बार- बार सामना करना पड़ता है।
साथ ही इस रेखा को चिंता रेखा, विघ्न रेखा या फिर तनाव रेखा भी कहा जाता है। वहीं यह रेखा मंगल पर्वत के निचले हिस्से से आरंभ होती है।
हथेली पर विवाह रेखा कई शाखाओं में बंट जाएं तो ऐसे व्यक्ति को दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही ऐसे लोगों का जीवनसाथी के साथ मनमुटाव रहता है।
हाथ में सूर्य देखा पर द्वीप का होना बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति लाइफ में कई गलत फैसले लेता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति पर बहुत कर्जा हो सकता है।
जिन लोगों के हाथ में बहुत सारी आड़ी-तिरछी रेखाएं हों जो कि दूसरी रेखाओं को काटती हों, ऐसे लोगों के जीवन में बार-बार असफलता आती है।