अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को है। इस दिन को स्वयं सिद्ध मुहूर्त माना जाता है। यानी आब इस दिन बिना पंचांग देखें कोई भी शुभ काम कर सकते हैं।
इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा-पाठ करने से सुख-संपत्ति में वृद्धि होती है और सभी कष्टों से छुटकारा भी मिल सकता है। लेकिन कुछ गलत काम करने से मां लक्ष्मी रूठ भी सकती है।
अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना गया है। लेकिन स्टील, प्लास्टिक, एल्युमिनियम आदि के बर्तन इस दिन नहीं खरीदना चाहिए।
इस दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
अक्षय तृतीया के दिन झूठ नहीं बोलना चाहिए, साथ ही क्रोध, अत्याचार, चोरी और किसी का अपमान भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन किए गए पाप हर जन्म में पीछा करते हैं।
अक्षय तृतीया के दिन, बिना स्नान किए तुलसी तोड़ना और भवन निर्माण आदि जैसे कार्य करने से बचना चाहिए। इस दिन बनाया मकान खरीदना शुभ माना जाता है।
इस दिन घर पर खाली हाथ नहीं जाना चाहिए। कुछ न कुछ खरीदारी जरूर करनी चाहिए।
अक्षय तृतीया के दिन ठाकुर जी के दर्शन जरूर करने चेहिए क्योंकि, इस दिन विग्रह के चरणों के दर्शन होते हैं।
अक्षय तृतीया के दिन चावल, घी, फल, कपड़े, पानी से भरा घड़ा और पानी आदि चीजों का अवश्य दान करना चाहिए।