अक्षय तृतीया पर करें ये तुलसी उपाय, पूरी हो सकती हैं मनोकामना

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन को पूजा-पाठ और शुभ कार्यों की शुरुआत करने के लिए शुभ माना जाता है।

यह दिन मुख्य रूप से माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। साथ ही इस दिन पितरों को भी प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। वहीं, अक्षय तृतिया के दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपाय हैं जिन्हें करने से हर मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में इस दिन घर पर तुलसी जी का नया पौधा लगा सकते हैं।

अक्षय तृतिया के दिन तुलसी मां की पूजा जरूरी करनी चाहिए और शाम में एक घी का दीपक भी जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में लाभ मिलता है।

इस दिन भगवान विष्णु के भोग में तुलसी पत्र जरूर डालना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख शांति आती है और साधक की हर मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है।

मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतिया के दिन पितरों को जो भी भोजन पसंद था उसे बनाकर जरूरतमंद लोगों में दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलने के साथ ही करियर में भी लाभ मिल सकता है।

वहीं, ये भी मान्यता है कि इस दिन शरबत, गुड़, बर्फी आदि दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति आती है।

मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु को पीले फूलों के साथ तुलसी के कुछ पत्ते अर्पित करने से आर्थिक स्थिति में लाभ मिल सकता है।