घर पर इन 4 पौधों को लगाना माना जाता है अशुभ, रुक जाती है तरक्की

वास्तु में पौधों का भी वर्णन दिया गया है। वास्तु अनुसार घर में पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है।

साथ ही कुछ पौधों का संबंध ग्रहों से भी होता है। जैसे- शमी के पौधे का संबंध शनि देव से है।

लेकिन आपने देखा होगा कि लोग शौक- शौक में कोई पौधा घर या घर के आसपास लगा देते हैं, जो वास्तु के अनुसार बेहद गलत है।

वहीं पौधों को लगाने से घर में कभी पैसा टिक नहीं पाता है। यह पौधे घर की बरकत को बाहर लेकर जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 4 पौधों के बारे में….

पीपल का पेड़

वास्तु अनुसार घर में पीपल का पौधा नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि प्रेत आत्माएं निवेश करती हैं। साथ ही पीपल का पेड़ लगाने से वास्तु दोष भी लगता है और घर के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

बेर का पेड़

वास्तु के अनुसार बेर के पेड़ में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसलिए इस पेड़ को घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। इस पेड़ को लगाने से आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है। साथ ही यह पौधा निर्धनता का कारण बन सकता है।

हरी मिर्च का पौधा

घर में हरी मिर्च का पौधा नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार जिन लोगों के घर में हरी मिर्च का पौधा लगा रहता है उनके घर में कभी बरकत नहीं आ पाती है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी खराब रहती है।

कैक्टस का पौधा

वास्तु के अनुसार घर में कैक्टस का पौधा नहीं लगाना चाहिए। कैक्टस का पौधा लगाने से फिजूल खर्च होता है। साथ ही घर के सदस्यों में छोटी- छोटी बातों में झगड़ा होता है। इसलिए कैक्टस के पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए।

पौधों को सही दिशा में ही लगाएंं

वास्तु अनुसार पौधों को सही दिशा में ही लगाने चाहिए। अन्यथा वह लाभ की जगह नुकसान भी दे सकते हैं।