हस्तरेखा शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति के हाथ की रेखाओं और चिह्नों का विश्लेषण करके उसके व्यक्तित्व और नेचर का का पता लगाया जाता है।
साथ ही हाथ में कुछ ऐसे चिह्न होते हैं, जिनके होने से व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है।
ऐसे लोग 35 की उम्र के बाद खूब धन- दौलत कमाते हैं। आइए जानते हैं ये लकी निशान कौन से हैं…
हाथ में M का निशान बेहद शुभ माना जाता है। हथेली पर तीन रेखाएं जुड़कर इंग्लिश के अक्षर M जैसी नजर आती है, इसलिए इसे M निशान कहते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। ये लोग जो भी काम करते हैं, उसमें जबरदस्त सफलता प्राप्त करते हैं।
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों के हाथों में M नाम का चिह्न बना होता है। ये लोग बहुत ही अच्छे लीडर साबित होते हैं। साथ ही ये लोग विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी शांत रहते हैं। ये लोग जीवन में सभी भौतिक सुखों को पाते हैं।
हथेली पर M निशान वाले लोग क्रिएटिव होते हैं। ऐसे लोग अच्छे कलाकार, चित्रकार, गायक, अभिनेता, लेखक, साहित्यकार होते हैं। साथ ही ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।
हाथ में जिन लोगों के M का निशान होता है। वो लोग प्यार के मामले में बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों को जीवनसाथी का सहयोग हमेशा मिलता है। साथ ही इनका दांपत्य जीवन भी अच्छा गुजरता है।
हाथ में कमल का निशान बेहद शुभ माना जाता है। वहीं हाथ में पद्म का निशान भी शुभ होता है। मान्यता है जिन लोगों की हथेली में यह निशान होते हैं, उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। साथ ही ये लोग अकूत धन- संपत्ति के मालिक होते हैं।
भाग्यशाली लोगों के हाथ में स्वास्तिक का निशान होता है। जिन लोगों के हाथ में यह निशान होता है। वह लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ये लोग दानी भी होते हैं।