नया घर खरीदते वक्त ध्यान रखें ये 7 वास्तु नियम, बनी रहेगी खुशियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर खरीदने या फिर किराए में लेते समय कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर एक वस्तु या फिर कमरे को सही दिशा में होना बेहद जरूरी है, जिससे वास्तु दोष का सामना न करना पड़ें।

आइए जानते हैं घर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखा है जरूरी...

प्रवेश द्वार

वास्तु के हिसाब से घर का मुख्य द्वार उत्तर-पूर्व, पूर्व या फिर उत्तर दिशा की ओर होना शुभ मानते हैं। इस दिशा में होने से सौभाग्य और सुख-समृद्धि आती है।

बेडरूम की दिशा

हमेशा मास्टर बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। इस दिशा में परिवार के मुखिया के सोने से स्थिरता और मजबूती आती है।

किचन की दिशा

वास्तु के हिसाब से किचन बहुत ही जरूर भाग है। इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा के कोने में होना चाहिए, क्योंकि ये दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी है।

लिविंग रूम की दिशा

वास्तु के हिसाब से लिविंग रूम उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। यहां पर सकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

बाथरूम की दिशा

वास्तु के हिसाब बाथरूम से सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। दिशा की बात करें, तो उत्तर-पश्चिम या फिर पश्चिम दिशा में होना चाहिए।

सीढ़ियों की दिशा

घर की सीढियां भी आपकी तरक्की पर असर डालती है। इसलिए इनका पश्चिम या फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा मे होना जरूरी है।