May 30, 2025
गर्मियों के मौसम में लोग आम खूब खाते हैं। लेकिन आम खाने के कई नुकसान भी हैं:
आम में नेचुरल शुगर और फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिसे पचाने में समय लगता है। ऐसे में रात में आम खाने से गैस, अपच और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
आम में कैलोरी और नेचुरल शुगर काफी अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में इसके सेवन से वजन बढ़ सकता है।
आम में ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है जिससे डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है।
आम की तासीर गर्म होती है ऐसे में कुछ लोगों को इसके सेवन से त्वचा पर चकत्ते, खुजली, या मुंह में जलन जैसी एलर्जी की समस्या हो सकती है।
अधिक आम के सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है जिसके चलते चेहरे पर मुंहासे या पिंपल्स हो सकते हैं।
आम में शक्कर और एसिड होता है जो दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है और साथ ही कैविटी का कारण बन सकता है।
आम की तासीर गर्म होती है जिसके चलते गर्मी के मौसम में इसके अधिक सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और साथ ही नाक से खून आने की भी समस्या हो सकती है।
विनायक चतुर्थी पर करें इन मंत्रों का जाप, दूर होगी दरिद्रता