May 31, 2024

कौन हैं विक्रमादित्य सिंह? कंगना को दे रहे चुनौती

Archana Keshri

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पहली बार हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से राजनीति में उतरी हैं। एक्ट्रेस को भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।

Source: Kangana Ranaut/Facebook

वहीं, कंगना के सामने कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले विक्रमादित्य सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Source: Vikramaditya Singh/Facebook

विक्रमादित्य सिंह मौजूदा समय में शिमला ग्रामीण सीट से विधायक हैं। वह 2022 के चुनाव में शिमला ग्रामीण से दूसरी बार विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं।

Source: Vikramaditya Singh/Facebook

इसके अलावा विक्रमादित्य हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। सुक्खू सरकार में वह हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी, युवा सेवा और खेल, शहरी विकास मंत्री बने।

Source: Vikramaditya Singh/Facebook

हालांकि राजनीतिक गतिरोध के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। बाद में पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया।

Source: Vikramaditya Singh/Facebook

2013 से 2018 तक विक्रमादित्य हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। 2017 में विक्रमादित्य पहली बार शिमला ग्रामीण सीट से विधानसभा का चुनाव जीते थे।

Source: Vikramaditya Singh/Facebook

बता दें, विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा विक्रमादित्य की मां प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं।

Source: Vikramaditya Singh/Facebook

विक्रमादित्य के एज्युकेशन की बात करें तो उनकी शुरुआती पढ़ाई लिखाई बिशप कॉटन स्कूल हुई। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। यहीं से हिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की।

Source: Vikramaditya Singh/Facebook

विक्रमादित्य का संबंध हिमाचल प्रदेश की बुशहर रियासत से है। पिता के निधन के बाद विक्रमादित्य को राजा का ताज पहनाया गया था।

Source: Vikramaditya Singh/Facebook

मौसम का तापमान कैसे मापा जाता है?