पत्नी को पीटने का आरोप, जानिए कितनी है विवेक बिंद्रा की संपत्ति

Dec 24, 2023 Archana Keshri

(Photos: @vivek_bindra/instagram)

हाल ही में इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह केस उनकी दूसरी पत्नी के भाई ने दर्ज कराया है। दरअसल, विवेक बिंद्रा पर अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटने का आरोप है।

थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार, विवेक ने कमरा बंद करके पत्नी यानिका को बेरहमी से पीटा। इससे उनका कान का पर्दा फट गया। उन्होंने पत्नी संग गाली-गलौज भी की और मोबाइल भी तोड़ दिया।

बिंद्रा और यानिका की शादी इसी साल 6 दिसंबर को हुई थी। आरोप में कहा गया कि शादी के अगले दिन विवेक अपनी मां प्रभा से झगड़ रहे थे, जिसके बाद उनकी पत्नी ने बीच बचाव का प्रयास किया था।

इसके बाद विवेक ने यानिका को कमरे में बंद कर दिया और उनके साथ मारपीट की। घायल यानिका को इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करया गया।

बता दें, विवेक का पहली पत्नी गीतिका बिंद्रा से भी विवाद चल रहा है। गीतिका ने भी उनके खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। वहीं, विवेक बिंद्रा के खिलाफ दूसरा केस दर्ज होने के बाद ये मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

बता दें, विवेक बिंद्रा बड़ा बिजनेस नामक कंपनी के सीईओ और संस्थापक हैं। कंपनी की वेबसाइट पर उन्हें इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर होने के साथ-साथ उन्हें लीडरशीप कंसल्टेंट, कॉर्पोरेट ट्रेनर और बिजनेस कोच भी बताया गया है।

विवेक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक और यूटयबब पर विभिन्न मुद्दों पर वीडियो बनाकर करोड़ों की कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विवेक 90 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

उनके पास दिल्ली में एक बेहद आलीशान घर है जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। इसके अलावा उनके पास मुंबई, नोएडा और देश में कई रियल एस्टेट संपत्तियां भी हैं। वह वोल्वो XC90 जैसी कार के मालिक हैं।