जानिए कितने पढ़े लिखे हैं नायब सिंह सैनी जो बन सकते हैं हरियाणा के अगले सीएम

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूरी मंत्रिपरिषद के साथ सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। सीएम के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी के नाम की चर्चा तेज हो गई है।

मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के बाद अब नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाम 5 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं नायब सिंह सैनी कौन हैं और वह कितने पढ़े लिखे हैं।

बता दें, ओबीसी समुदाय से आने वाले नायब सिंह सैनी को हाल ही में हरियाणा बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वह कुरुक्षेत्र से सांसद हैं।

25 जनवरी 1970 को अंबाला के एक छोटे से गांव मिजापुर माजरा में जन्में नायब सिंह ने मुजफ्फरपुर में बी.आर. अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है।

इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से उन्होंने एलएलबी की डिग्री ली है।

भाजपा से पहले नायब सिंह सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े थे। इसी के जरिए उनकी मुलाकात मनोहर लाल खट्टर से हुई।

इसके कुछ समय बाद उन्होंने अपना राजनीतिक सफर भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी के रूप में साल 1996 से शुरू किया था।

2002 में वह युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी अंबाला से जिला महामंत्री रहे। इसके बाद 2005 में उन्हें युवा मोर्चा भाजपा अंबाला से जिला अध्यक्ष बनाया गया।

2009 में वह भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के पद पर रहे। 2012 में भाजपा अंबाला से जिलाध्य बने। 2014 में वह नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने।

2016 में उन्होंने हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री का पद संभाला। साल 2019 में वह कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए, जिसके बाद उन्हें अक्टूबर 2023 में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।