धनतेरस को बनाना है शुभ तो घर लाएं ये 6 चीज़ें
Image - Instagram
दिवाली से पहले आता है धनतेरस का पर्व। इस दिन घर में स्टील, एलूमिनियम, लोहा, प्लास्टिक और कांच नहीं बल्कि ये 6 चीज़ें ही लेकर आनी चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी वे चीजें हैं -
Video - Pexel
सोना : सबसे शुभ और श्रेष्ठ धातु सोना ही मानी गई है। कोशिश करें कि अपने बजट के अनुसार सोना खरीदें।
Video - Pexel
चांदी : चांदी को सबसे शांत, शीतल और पवित्र धातु माना जाता है। अगर सोना लेना संभव नहीं है तो चांदी खरीदें।
Video - Pexel
पीतल : वहीं, अगर सोना और चांदी दोनों ही लेना संभव नहीं है तो पीतल तीसरी सबसे अच्छी धातु मानी गई है। पीतल को बहुत शुभ माना जाता है।
Video - Instagram
तांबा : अगर पीतल भी संभव नहीं है तो आप तांबे की वस्तुएं या बर्तन घर ला सकते हैं। ये सेहत के साथ-साथ पूजा और जीवन के लिए भी शुभ माना जाता है।
Image - Instagram
मिट्टी : अगर आप खरीदने की इतनी भी क्षमता नहीं रखते हैं तो निराश ना हों क्योंकि मिट्टी इन सबसे अधिक सस्ती और सबसे अधिक शुभ व पवित्र मानी जाती है। आप मिट्टी की कोई भी चीजें घर ला सकते हैं।
Image - Instagram
झाड़ू : आपने सुना होगा कि धनतेरस पर झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसको धनतेरस के दिन घर लाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और दरिद्रता भी बाहर होती है।
Image - Instagram
पढ़ते रहिए Jansatta.com
Image - Instagram