संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है। पीएम मोदी के संबोधन से इसकी शुरुआत हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मानसून सत्र को एक विजयोत्सव बताया है। साथ ही उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर भी चर्चा किया।
पीएम मोदी ने बताया कि, भारतीय सेना ने अपने लक्ष्य को 100 फीसदी हासिल किया और आतंकियों के आकाओं के गढ़ को 22 मिनट के अंदर तबाह कर दिया।
संसद के मानसून सत्र की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए डालते हैं इनपर एक नजर:
भाजपा सांसद कंगना रनौत संसद के मानसून सत्र में साड़ी पहन कर पहुंची। इस दौरान काले चश्में एक्ट्रेस का स्वैग भरा लुक देखने को मिला।
लोकसभा नेता राहुल गांधी और उनकी बहन कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी एक साथ नजर आएं।
प्रियंका गांधी इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में जनर आईं। उनके साड़ी की खूब चर्चा हो रही है।
संसद के मानसून सत्र के पहले दिन केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सफेद कुर्ते और जींस में पहुंचे।
समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव राम गोपाल यादव और अन्य पार्टी के नेताओं के साथ संसद के मानसून सत्र में शामिल होने पहुंचे।
ये राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति हैं जो संसद के मानसून सत्र में शामिल हुईं।
इस दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर संग हिबी ईडन भी पहुंचे।
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी संसद का लुक भी काफी चर्चा में है। साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
ये एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल (बाएं) और भाजपा सांसद महेश शर्मा की तस्वीर है जो कुछ इस तरह एक दूसरे से मिलते नजर आएं।