May 07, 2024

आप भी हैं आम के शौकीन? मगर इससे ज्यादा खा लिआ तो हो सकती है दिक्कत

Archana Keshri

गर्मी के मौसम में ताजे और रसीले आम खाने का मजा ही कुछ और है। आम ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। समें मौजूद बायोएक्टिव कम्पाउंड हेल्थ को लाभ पहुंचाते हैं।

Source: freepik

आम में कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट्स, फैट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, शुगर, प्रोटीन, ऊर्जा, फोलेट, कॉपर, विटामिंस जिंक, फॉस्फोरस, पोटैशियम, फाइबर, नियासिन, थियामिन जैसे पोष्क तत्व मौजूद होते हैं।

Source: freepik

भारत में कुछ लोग इतने ज्यादा आम के शौकीन होते हैं कि वह खाना की जगह आम खाकर ही पेट भर लेते हैं। लेकिन आपको बता दें, किसी चीज को लीमिट से ज्यादा खाना सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

Source: freepik

बता दें, आम का ज्‍यादा सेवन करने से कब्‍ज, एस‍िड‍िटी जैसी समस्‍याएं होने लगती हैं। चलिए जानते हैं कि एक दिन में कितने आम खाने चाहिए।

Source: freepik

एक बड़े आम में 200 कैलोरी होती है। 100 ग्राम आम का एक कप लगभग 90 कैलोरी प्रदान करेगा। इसलिए दिनभर में 100 ग्राम आम की मात्रा का सेवन काफी है।

Source: freepik

आम फाइटोन्यूट्रिएंट्स और विटामिन से भरपूर होता है। इससे आंत और पेट के बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है। पेट की सेहत के लिए केवल एक आम खाना काफी है।

Source: freepik

लेकिन अगर आप एक दिन में 3-5 आम खाते हैं तो आपकी आंत की सेहत खराब हो सकती है। आम हमारे मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है इसलिए इसे खाएं लेकिन सोच समझकर खाएं।

Source: freepik

रात के समय आम खाने से बचें। आम का सेवन दोपहर या सुबह के समय किया जा सकता है। वहीं अगर आप इससे मैंगो शेक बनाते हैं तो इसे रोज-रोज न पिएं। कुछ लोगों को दूध और फलों के कॉम्बिनेशन से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

Source: freepik

क्या सच में सफेद बाल उखाड़ने से उग जाते हैं दोगुने? जानें सच्चाई