योग करने से शरीर का कोर मजबूत होता है। इससे आपके रोजमर्रा की कार्य क्षमता में सुधार होता है।
योग शरीर के वजन को बनाए रखने वाली मांसपेशियों को मजबूत करके कार्यात्मक शक्ति बढ़ाता है।
नियमित योग अभ्यास करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। घुटने और पैरों में दर्द में भी राहत मिलती है।
योग करने से तनाव को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही अच्छी नींद लेने में सहायक होता है।
यह आपके फोकस को भी बढ़ाता है। यह आपको शारीरिक और मानसिक रूप से आराम करने में मदद करता है।
योग ध्यान और श्वास को जोड़ता है, जो दोनों के मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
योग अभ्यास शारीरिक जागरूकता में सुधार करता है। पुराने तनाव को कम करता है, मन को शांत करता है।
योग करने से दिल स्वस्थ्य रहता है। रोजाना अभ्यास से रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल जैसी दिक्कतें शरीर में कम होती हैं।
कुछ योग आसन करने से गर्दन और पीठ के निचले हिस्से की समस्याओं को रोकने के साथ पॉस्चर को बेहतर बनाता है।