आंतों में चिपकी गंदगी को निकालकर बाहर कर देंगे ये योगासन, कब्ज से मिलेगा छुटकारा

Jun 20, 2023shreya-tyagi

Source: Freepik

कई बार ज्यादा ऑयली या अनहेल्दी खाना खाने से आंत में गंदगी जमा होना शुरू हो जाती है।

ये हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है और हम कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।

ऐसे में आंत की साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप योगा का सहारा ले सकते हैं।

वज्रासन

वज्रासन पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है। ये पैरों और जांघों में रक्त के प्रवाह को बाधित कर इसे पेट के क्षेत्र में बढ़ाता है, जिससे मल त्याग में सुधार होता है।

पवनमुक्तासन

मल त्याग के लिए पवनमुक्तासन बेहद लाभकारी माना जाता है। ये आंतों को उत्तेजित कर कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

कैमल पोज

कैमल पोज पेट और आंतों की बेहतर तरीके से स्ट्रेचिंग कर, कब्ज को कम करने और भोजन के पाचन को बढ़ावा देने में आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है।

धनुरासन

धनुरासन भी पाचन को ठीक रखने और आंतों की सेहत को सुधारने पर असरदार साबित हो सकता है।