Jan 14, 2025

शरीर के इन 11 हिस्सों की नियमित जांच है जरूरी, वरना लापरवाही पड़ सकती है भारी!

Archana Keshri

हम सभी जानते हैं कि शरीर स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है और इसके लिए हमें नियमित रूप से अपने शरीर की जांच करते रहनी चाहिए। हालांकि, अक्सर हम शरीर के अंदर हो रहे बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में गंभीर समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

Source: pexels

इसलिए, यह जानना जरूरी है कि शरीर के कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े क्या होने चाहिए, ताकि आप समय रहते सचेत हो सकें। यहां हम आपको शरीर के कुछ महत्वपूर्ण मानकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको समय-समय पर चेक करना चाहिए:

Source: pexels

शरीर में हेल्दी ब्लड की मात्रा

शरीर में खून की सामान्य मात्रा 4.5 से 6 लीटर के बीच होनी चाहिए। यदि इससे कम या ज्यादा हो, तो यह शरीर में कमजोरी और अन्य समस्याओं का संकेत हो सकता है।

Source: pexels

शरीर का तापमान

शरीर का सामान्य तापमान 36.8°C से 37°C के बीच होना चाहिए। शरीर का तापमान इससे ज्यादा या कम होने पर बुखार, इंफेक्शन या अन्य शारीरिक समस्याओं का संकेत हो सकता है।

Source: pexels

पल्स रेट

पल्स रेट (नाड़ी की गति) 60 से 100 प्रति मिनट होनी चाहिए। अगर पल्स रेट इससे अधिक या कम है, तो यह दिल की समस्या या किसी अन्य गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है।

Source: pexels

रक्तचाप (ब्लड प्रेशर)

सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 mm Hg होना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर के कारण हृदय, किडनी और मस्तिष्क पर बुरा इफेक्ट पड़ सकता है।

Source: pexels

रक्त शर्करा (ब्लड शुगर)

ब्लड में शुगर का स्तर 70 से 100 mg/dL के बीच होना चाहिए। अगर यह सीमा से बाहर है तो डायबिटीज या अन्य मेटाबॉलिक डिसऑर्डर हो सकते हैं।

Source: pexels

सोडियम लेवल

सोडियम का सामान्य स्तर 135 से 145 mmol/L के बीच होना चाहिए। इसकी असमानता से शरीर में जल संतुलन की समस्या हो सकती है।

Source: pexels

पोटेशियम लेवल

शरीर में पोटेशियम का सामान्य स्तर 3.7 से 5 mmol/L होना चाहिए। इसकी कमी या अधिकता से हृदय की धड़कन और मांसपेशियों की समस्याएं हो सकती हैं।

Source: pexels

कैल्शियम लेवल

कैल्शियम का सामान्य स्तर 8.5 से 10.2 mg/dL होना चाहिए। कैल्शियम की कमी हड्डियों और दांतों की समस्याओं का कारण बन सकती है।

Source: pexels

कोलेस्ट्रॉल

सामान्य कोलेस्ट्रॉल स्तर 200 mg/dL से कम होना चाहिए। अगर यह स्तर ज्यादा है, तो यह हृदय रोगों का कारण बन सकता है। LDL (बैड कोलेस्ट्रॉल) – 100 mg/dL से कम और HDL (गुड कोलेस्ट्रॉल) – 60 mg/dL से कम होना चाहिए।

Source: pexels

ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides)

सामान्य ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर 150 mg/dL से कम होना चाहिए। हाई लेवल से दिल और ब्लड वेसल्स में समस्या हो सकती है।

Source: pexels

सांस की गति (Breathing Rate)

सांस की सामान्य गति 12 से 18 प्रति मिनट होनी चाहिए। यदि यह संख्या कम या ज्यादा है, तो यह श्वसन समस्याओं का संकेत हो सकता है।

Source: pexels

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं, यहां से चुनकर भेजें बधाई संदेश