Apr 23, 2025

जमीन पर जन्नत का नज़ारा है पहलगाम, वैसरण घाटी-जहां हमला हुआ उसे क्यों कहा जाता है मिनी स्विट्जरलैंड

Shahina Noor

जमीन पर जन्नत किसे कहा जाता है?

जमीन पर अगर कहीं जन्नत है तो वो है कश्मीर, हरे-भरे पेड़, ऊंचे पहाड़, बर्फ से ढकी चोटियां, सफेद बर्फ की चादर में लिपटी झीलें, रंग-बिरंगे बाग-बगीचे कश्मीर को जन्नत का दर्जा देते हैं।

कश्मीर में कौन सी जगह हैं खास

गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, वैसरण घाटी इसे बेहद खास बनाते हैं।

पहलगाम और वैसरण घाटी है खास

पहलगाम और वैसरण घाटी कुदरती नजारों से भरी पड़ी है। ये दोनों जगह एक-दूसरे के बहुत पास हैं।

वैसरण घाटी को मिनी स्विट्जरलैंड क्यों कहते है?

वैसरण घाटी वो जगह है जहां आतंकियों ने हमला किया है, जो अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और यूरोप जैसी वादियों में छिपा है। यहां के हसीन नजारे स्विट्जरलैंड से कम नहीं है।

बर्फ से ढ़की हैं चोटियां

वैसरण घाटी से स्नो-कैप्ड पहाड़ साफ़ दिखाई देते हैं  ठीक वैसे ही जैसे स्विट्जरलैंड के आल्प्स पर्वत का नजारा।

टूरिस्ट-फ्रेंडली माहौल

यहां का नजारा पर्यटकों को बेहद भाता है। यहां पर्यटक घुड़सवारी, पिकनिक और फोटोग्राफी का मजा लेते है।

रूह को सुकून देती है ये घाटी

किसी भीड़-भाड़ वाले हिल स्टेशन से ज्यादा शांत और सुकून भरी है ये घाटी जहां दिल को सुकून मिलता है।

इतिहास और संस्कृति का मिश्रण

यहां की भाषा, कश्मीरी खानपान, पहनावा और मेहमाननवाज़ी भी इसे एक घाटी को खास पहचान देते हैं।

सपने में श्मशान घाट का दिखना शुभ या अशुभ?