May 19, 2024

आम को खाने से पहले पानी में क्यों भिगोना चाहिए?

Archana Keshri

गर्मी का मौसम अपने साथ कई चीजों को लेकर आता है, जिनमें आम सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इस स्वादिष्ट और पौष्टिक फल को बड़े ही नहीं बच्चे भी बेहद चाव से खाते हैं। फलों का राजा कहलाने वाला आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

Source: pexels

आम में विटामिन-सी, ए और के साथ फाइबर, आयरन, सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, डाइजेस्टिव सिस्टम और आंतों के स्वास्थ्य में सुधार होता है।

Source: pexels

इसके अलावा आम आंखों, बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। हालांकि, आपने ध्यान दिया होगा कि आम खाने से पहले अक्सर हमारी मां या दादी-नानी, आम को कुछ समय के लिए पानी में भिगोने के लिए कहती हैं।

Source: pexels

लेकिन क्या आप आम को पानी में भिगोने की वजह और इसके पीछे का कारण जानते हैं? तो चलिए जानते हैं इसके कुछ साइंटिफिक रीजन जो आम भिगोने की प्रथा का समर्थन करते हैं।

Source: pexels

दरअसल, आम को खाने से पहले पानी में इसलिए भिगोना जरूरी है क्योंकि इसमें फाइटिक एसिड नामक प्राकृतिक तत्व होता है, जिसे एंटी-न्यूट्रिएंट माना जाता है। ये एसिड शरीर में पहुंचने पर अधिक गर्मी पैदा कर सकता है।

Source: pexels

इसके अलावा ये एसिड शरीर में आवश्यक मिनरल्स के अब्जॉर्प्शन में भी बाधा उत्पन्न कर सकता है। आम में कई प्रकार के कीटनाशकों का भी इस्तेमाल होता रहा है। जो पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

Source: pexels

आम की तासीर गर्म होती है और इसमें थर्मोजेनिक गुण होते हैं, जो शरीर के तापमान को बढ़ाते हैं। इसके कारण मुंहासे, दाने और चकत्ते जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा सिरदर्द, मतली, कब्ज और आंत से जुड़ी समस्या भी महसूस होती है।

Source: pexels

आयुर्वेद और मॉडर्न साइंस दोनों ही खाने से पहले आम को भिगोने का समर्थन करते हैं। इसलिए आम को कम से कम 1 से 2 घंटे तक भरपूर पानी में भिगोना जरूरी होता है। लेकिन अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आम को 25-30 मिनट के लिए पानी में जरूर भिगोएं।

Source: pexels

High BP को तुरंत कम करने के लिए क्या खाएं?