Dec 12, 2023 shreya-tyagi

Source: Freepik

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है एक्सरसाइज? एक्सपर्ट से जान लें जवाब

प्रेगनेंसी के 9 महीने महिलाओं के लिए बेहद नाजुक होते हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं इन दिनों में ज्यादातर शारीरिक गतिविधि करने से बचती हैं।

हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स इससे उलट प्रेग्नेंट महिलाओं को खासकर शारीरिक तौर पर एक्टिव रहने की सलाह देते हैं। ऐसा करना मां के साथ-साथ बच्चे की अच्छी सेहत के लिए भी बेहद जरूरी है।

इसी कड़ी में हाल ही में मशहूर पोषण विशेषज्ञ लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में न्यूट्रिशनिस्ट ने प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए एक्सरसाइज करने के फायदे बताए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

लवनीत बत्रा के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं, ऐसे में अधिक तनाव महसूस होना भी आम हो जाता है। इस स्थिति में एंडोर्फिन-रिलीजिंग वर्कआउट आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है।

प्रेगनेंसी में एक्सरसाइज करने से ना केवल आपको अच्छी नींद आती है, तनाव कम होता है, बल्कि ये गर्भावस्था के दौरान होने वाली परेशानियों जैसे शरीर पर बढ़ती सूजन, कमर दर्द, आदि से भी राहत दिलाने का काम करती है।

प्रेगनेंसी में एक्सरसाइज करने से आपके शरीर और बच्चे तक ऑक्सीजन की अच्छी आपूर्ति होती है।

एक्सरसाइज करने से आपकी मांसपेशियों की ताकत बनी रहती है, ऐसे में आप खुद को अधिक कमजोर महसूस नहीं करती हैं।

इन सब के अलावा एक्सरसाइज फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ावा देती है, जो गर्भावस्था के दौरान बेहद जरूरी है।

अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें