Mar 23, 2024
रंगों का त्योहार होली हिंदू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है। होली देश भर में बड़े धूम-धाम से मनाई जाती है, लोग एक-दूसरे को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं देते हैं।
Source: pexels
आपने देखा होगा कि इस दिन अधिकतर लोग सफेद कपड़े में दिखाई देते हैं। होली के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने के पीछे कई खास वजह है। होली के दिन सफेद कपड़े पहनने का अपना ही अलग महत्व है।
Source: pexels
सफेद रंग शुभता का प्रतीक होता है। सफेद रंग को पवित्रता और निर्मलता का प्रतीक माना जाता है। होली के दिन इसे पहनकर लोगों को मानसिक रूप से शांति और सुकून का एहसास होता है।
Source: pexels
शास्त्रों के अनुसार, होली बुराई पर अच्छाई का संदेश देने वाला त्योहार है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना सत्य का प्रतीक है।
Source: pexels
सफेद कपड़े गर्मी में ठंडे रहने में मदद करते हैं। होली आमतौर पर गर्मियों में मनाया जाता है, और सफेद कपड़े पहनने से लोगों को ठंडा रहने में मदद मिलती है।
Source: pexels
सफेद रंग सभी के लिए समान होता है। सफेद कपड़े पहनना सामाजिक समरसता और समानता का प्रतीक है। होली के दिन सामाजिक भेदभाव को दूर कर लोग एक दूसरे से गले मिलते हैं और रंगों से खेलते हैं।
Source: pexels
सफेद रंग काफी अट्रैक्टिव भी दिखता है। ऐसे में होली के खास मौके पर सफेद रंग पहनना काफी शानदार चॉइस हो सकती है।
Source: pexels
होली पर सफेद कपड़े पहनने का एक कारण यह भी है कि सफेद कपड़ों पर गुलाल का रंग ज्यादा दिखाई देता है। कपड़ों पर अलग-अलग रंग इस बात का संकेत देते हैं कि आपको रंगों के साथ कितना आनंद आया।
Source: pexels
Mukesh Ambani से शादी करने के लिए नीता अंबानी ने रखी थी खास शर्त, जानकर रह जाएंगे हैरान