Dec 31, 2024
सर्दी के मौसम में अक्सर हम यह महसूस करते हैं कि शरीर कांपने लगता है, खासकर जब ठंड अचानक बढ़ जाती है। दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों बारिश के बाद ठंड का असर देखने को मिल रहा है, और जब शरीर सर्दी में ठिठुरता है तो यह हमें काफी असहज कर सकता है।
Source: pexels
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ठंड लगने पर इंसान कांपने क्यों लगता है? इसके पीछे एक पूरा वैज्ञानिक कारण है। आइए, जानते हैं इस प्रक्रिया के बारे में।
Source: pexels
सर्दी में जब बाहरी वातावरण का तापमान बहुत कम हो जाता है, तो इंसान का शरीर भी इसे महसूस करता है। शरीर का सामान्य तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस होता है।
Source: pexels
जब यह तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरने लगता है, तब शरीर के अंदर एक ऑटोमेटेड प्रोसेस शुरू होती है, जिससे कांपने की प्रतिक्रिया होती है।
Source: pexels
जब शरीर का तापमान घटता है, तो यह सिग्नल शरीर की त्वचा से स्पाइनल कॉर्ड (रीढ़ की हड्डी) तक पहुंचता है। फिर यह सिग्नल मस्तिष्क (ब्रेन) तक पहुंचता है।
Source: pexels
ब्रेन इस सिग्नल को समझते हुए शरीर को ठंड से बचने के लिए प्रतिक्रिया देता है और इसिका परिणाम होता है, शरीर का कांपना। यह कंपन मांसपेशियों की सिकुड़न के कारण होता है।
Source: pexels
ठंड के दौरान शरीर कांपने का मुख्य उद्देश्य शरीर को गर्म रखना होता है। जब मांसपेशियां सिकुड़ती हैं और फैलती हैं, तो यह एनर्जी का निर्माण करती है, जिससे शरीर के अंदर गर्मी पैदा होती है।
Source: pexels
यह प्रक्रिया शरीर के तापमान को स्थिर रखने में मदद करती है, ताकि शरीर अपनी सामान्य स्थिति में बने रहे। कांपने से शरीर की गर्मी को बरकरार रखा जाता है और शरीर ठंडे वातावरण से बचने की कोशिश करता है।
Source: pexels
जब शरीर कांपने लगे, तो इसका मतलब है कि शरीर अपनी गर्मी बनाए रखने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, अगर ठिठुरन बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो इसे दूर करने के लिए हमें बाहरी गर्मी की जरूरत होती है।
Source: pexels
इसके लिए इंसान हीटर, आग, गर्म कपड़े या अन्य कोई तरीका अपनाता है ताकि ठंड से बच सके और शरीर का तापमान सामान्य बना रहे। इसके अलावा कुछ लोग गर्म चाय, कॉफी या सूप भी पीते हैं जिससे शरीर को अंदर से गर्मी मिलती है और ठिठुरन कम होती है।
Source: pexels
सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली के लिए घर में लगाएं ये 8 पौधे, घर की सजावट के साथ चमक जाएगी किस्मत