Jul 25, 2025

लौकी का जूस किन लोगों के लिए फायदेमंद होता है

Vivek Yadav

लौकी का सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है। लौकी की सब्जी लोग खूब खाते हैं।

लेकिन लौकी का जूस भी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसके फायदे:

वजन

लौकी के जूस में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और फाइबर से भरपूर। ऐसे में वजन कम करने के लिए इसका सेवन लाभकारी साबित हो सकता है।

हार्ट

लौकी का सेवन हार्ट के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इसके जूस के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।

डायबिटीज

डायबिटीज मरीजों के लिए भी लौकी का जूस फायदेमंद बताया गया है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में आ सकता है।

त्वचा के लिए

लौकी का जूस त्वचा के लिए भी काफी लाभकारी है। इसके सेवन से फाइन लाइन्स, झुर्रियों और मुंहासों से राहत मिल सकती है।

दिमाग के लिए

मस्तिष्क विकास के लिए भी लौकी का जूस फायदेमंद बताया गया है। जिन्हें तनाव की समस्या है उन्हें जरूर इसका सेवन करना चाहिए।

पाचन

लौकी का जूस पीने से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है।

विदूर नीति में इन 5 लोगों को मूर्ख बताया गया है