Aug 01, 2023shreya-tyagi
Source:Freepik
खराब लाइफस्टाइल के चलते आज के समय में कम उम्र में ही लोगों को सफेद बालों की समस्या का सामना करना पड़ता है।
इसी कड़ी में यहां हम एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, जो नेचुरली बालों को जड़ से काला करने में आपकी मदद कर सकता है।
बता दें कि सफेद बालों को प्राकृतिक तरीके से काला बनाने के लिए आंवला और शिकाकाई से बनी डाई को बेहद असरदार माना गया है।
इसे बनाने के लिए एक लोहे की कढ़ाई में एक कप पानी गर्म होने के लिए रख दें।
जब पानी गर्म हो जाए, तो इसमें 1 चम्मच शिकाकाई पाउडर और 2 चम्मच आंवला पाउडर डाल दें।
दोनों चीजों को पानी में घुलने तक अच्छे से चलाएं और करीब 4 से 5 मिनट धीमी आंच पर पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
तैयार मिश्रण को छलनी की मदद से एक कटोरी में छान लें। पकने के बाद यह पानी काला और कुछ गाढ़ा हो जाता है।
अब, इसे ब्रश या हाथों की मदद से जड़ से सीरे तक बालों में लगाएं और करीब 8 घंटे बाद सादे पानी से धो लें।
हफ्ते में 2 बार ऐसा करने पर आपको कमाल के नतीजे देखने को मिल सकते हैं।