May 21, 2024
स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। स्वप्न शास्त्र में ये भी बताया गया है कि सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी देते हैं।
Source: pexels
कई सपने अच्छे होते हैं तो कई बुरे भी। ऐसे में जब आंख खुलती है तो हम इन सपनों का जिक्र किसी और से करते हैं। लेकिन ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
Source: pexels
दरअसल, स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, कुछ सपने दूसरे को नहीं बताने चाहिए। ऐसा करने से खुद का ही नुकसान हो सकता है।
Source: freepik
सपने में फूलों का बगीचा दिखाई देना शुभ माना जाता है। ऐसा सपना आर्थिक वृद्धि का संकेत देता है। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि इस तरह के सपने का जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए वरना इसका प्रभाव कम हो जाता है।
Source: pexels
सपने में चांदी भरा कलश अच्छे दिन आने का संकेत देता है। इस तरह के सपने भी दूसरों से साझा नहीं करना चाहिए। ऐसा सपना भविष्य में आने वाले अच्छे दिन की ओर इशारा करता है।
Source: freepik
सपने में माता-पिता को पानी पिलाना भी शुभ माना जाता है। ये भविष्य में होने वाली तरक्की की ओर इशारा करता है। ऐसा सपना भी किसी से साझा नहीं करना चाहिए वरना इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
Source: freepik
अगर किसी को सपने में भगवान दिखाई देते हैं तो इसका भी जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए। ऐसे सपने जीवन में आने वाली खुशहाली की ओर इशारा करते हैं।
Source: freepik
खुद की या किसी करीबी की मृत्यु को भी सपने में देखना शुभ बताया गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा सपना देखना मतलब आपके जीवन के सारे संकट जल्द खत्म होने वाले हैं। ये सपना भी किसी से नहीं बताना चाहिए।
Source: pexels
पेट में कीड़े हो गए हैं? नेचुरल तरीके से सफाया कर देंगे ये आसान नुस्खे