Feb 24, 2025
भारत का सिलिकॉन वैली कहे जाने वाला बेंगलुरु केवल तकनीकी कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए ही मशहूर नहीं है, बल्कि यह अपनी शानदार नाइटलाइफ और पब संस्कृति के लिए भी जाना जाता है।
Source: pexels
यह शहर एशिया में सबसे ज्यादा पब होने का खिताब रखता है और इसलिए इसे भारत की "पब कैपिटल" भी कहा जाता है।
Source: pexels
बेंगलुरु में 800 से अधिक क्लब और बार हैं, जो इसे भारत का सबसे शानदार नाइटलाइफ़ हब बनाते हैं। यहां विभिन्न प्रकार के पब, माइक्रोब्रूअरी (Microbreweries), और बार मौजूद हैं, जहां शहर के युवा, पेशेवर और पर्यटक हर रात जश्न मनाते हैं।
Source: pexels
शहर में मौजूद कई माइक्रोब्रूअरी अपने खास और नए फ्लेवर वाले क्राफ्ट बीयर बनाने के लिए मशहूर हैं, जो भारत में अन्य जगहों पर कम ही मिलते हैं।
Source: pexels
बेंगलुरु को 'पब कैपिटल' क्यों कहा जाता है? चलिए जानते हैं इस सवाल का जवाब:
Source: pexels
बेंगलुरु में एशिया के किसी भी अन्य शहर की तुलना में सबसे अधिक संख्या में पब मौजूद हैं। हर इलाके में कुछ न कुछ नए और अनोखे पब खुलते रहते हैं।
Source: pexels
बेंगलुरु में कई क्राफ्ट बीयर ब्रुअरी हैं, जो अलग-अलग प्रकार के स्वाद और स्टाइल के बीयर बनाते हैं। यह क्राफ्ट बीयर प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग माना जाता है।
Source: pexels
बेंगलुरु एक युवा आबादी वाला शहर है, जहां बड़ी संख्या में आईटी पेशेवर काम करते हैं। लंबे वर्किंग आवर्स के बाद आराम करने और सोशलाइज करने के लिए पब्स एक पसंदीदा जगह बन गए हैं।
Source: pexels
यहां के पब और क्लब्स लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट्स और थीम पार्टियों के लिए मशहूर हैं। बेंगलुरु का एमजी रोड, इंदिरानगर और कोरमंगला जैसे इलाके नाइटलाइफ़ के केंद्र हैं।
Source: pexels
शरीर सूखकर हो गया है हड्डियों का ढांचा? Weight Gain में मदद करेंगी ये टिप्स