Jan 19, 2024

कहीं आप भी तो घर की इस दिशा में नहीं रखते तुलसी?

Archana Keshri

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। यह भी कहा जाता है कि इस पौधे को लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है।

Source: arvindvarchaswi/instagram

कई घरों में तुलसी की पूजा भी की जाती है, लेकिन अगर तुलसी को सही स्थान पर न रखा जाए तो यह अशुभ परिणाम भी देती है।

Source: maplespringgardens/instagram

गलत दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से न सिर्फ यह सूख जाता है बल्कि आपको बेहद गरीब भी बना सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि तुलसी के पौधे को कहां लगाना चाहिए और कहां नहीं।

Source: maplespringgardens/instagram

कुछ लोग घर में जगह कम होने या सूरज की रोशनी न आने के कारण तुलसी के पौधे को घर की छत पर रख देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि तुलसी का पौधा छत पर रखने से अशुभ फल मिलता है।

Source: maplespringgardens/instagram

अपने घर के बेसमेंट में कभी भी तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा तुलसी को कभी भी जमीन में नहीं लगाना चाहिए, इसे हमेशा गमले में लगाएं और गमले को घर की नींव से ऊंचाई पर रखें।

Source: muraivaasal/instagram

तुलसी के पौधे को खुले स्थान पर लगाया जाता है। भूलकर भी इस पौधे को अंधेरे वाली जगह पर न लगाएं। ऐसी जगह ये पौधा लगाने से आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।

Source: shubhyaaa_patil007_/instagram

अगर आपने दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में तुलसी का पौधा रखा है तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। इससे घर में कलह, रोग और आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं।

Source: arvindvarchaswi/instagram

तुलसी का पौधा पूर्व दिशा में भी नहीं रखना चाहिए। इससे व्यापार में घाटा होता है और परिवार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Source: jagtap_nurserys_garden_center/instagram

इसलिए, घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए सबसे अच्छी और शुभ दिशा उत्तर दिशा मानी जाती है। तुलसी का पौधा उत्तर दिशा के अलावा पूर्व दिशा में भी लगाया जा सकता है।

Source: homesteadingfamily/instagram

ऐसा माना जाता है कि इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

Source: soreng433/instagram

..और यूं खेती छोड़ वकालत में कूद पड़ी जस्टिस चंद्रचूड़ की फैमिली