Mar 03, 2025
मुगलों का भारत आगमन इतिहास का एक महत्वपूर्ण विषय है। मुगल साम्राज्य की स्थापना बाबर द्वारा 1526 ईस्वी में की गई थी, लेकिन इससे पहले मुगल किस स्थान पर रहते थे और उन्हें भारत क्यों आना पड़ा, यह जानना आवश्यक है।
Source: freepik
मुगल वंश की उत्पत्ति मध्य एशिया से हुई थी। वे तैमूरी और चंगेज़ी वंश के वंशज थे। बाबर, जो मुगल साम्राज्य का संस्थापक था, वह पितृ पक्ष की ओर से तैमूर का पांचवा वंशज और मातृ पक्ष ओर से चगेंज खान का 14 वां वंशज था।
Source: freepik
बाबर का जन्म 1483 में फरगाना (वर्तमान में उज़्बेकिस्तान) में हुआ था। उसका परिवार तैमूरी परंपरा का अनुयायी था और समरकंद तथा फरगाना जैसे क्षेत्रों पर शासन करता था।
Source: Image Created by ChatGPT
मुगलों के भारत आने के कई महत्वपूर्ण कारण थे। तो आइए हम आपको बताते हैं कि बाबर को भारत की ओर क्या आकर्षित किया और उसने इस देश को अपना घर क्यों बनाया।
Source: freepik
बाबर को अपने पिता की मृत्यु के बाद फरगाना की गद्दी विरासत में मिली, लेकिन वहां की राजनीतिक अस्थिरता और अन्य तैमूरी राजाओं के विरोध के कारण उसे अपना राज्य छोड़ना पड़ा।
Source: freepik
बाबर ने कई बार समरकंद पर अधिकार करने का प्रयास किया, लेकिन वह इसमें असफल रहा। इस वजह से उसे एक नया राज्य स्थापित करने की आवश्यकता थी।
Source: freepik
1504 में बाबर ने काबुल पर कब्ज़ा किया और इसे अपनी राजधानी बनाया। हालांकि, यह एक छोटा और सीमित संसाधनों वाला क्षेत्र था, जिससे बाबर को एक बड़े और समृद्ध क्षेत्र की तलाश करनी पड़ी।
Source: freepik
16वीं शताब्दी की शुरुआत में भारत की दिल्ली सल्तनत कमजोर पड़ चुकी थी। इब्राहिम लोदी के शासन में आंतरिक कलह थी और कई राजाओं तथा रईसों ने बाबर को आमंत्रित किया था।
Source: freepik
भारत अपनी उर्वर भूमि, व्यापारिक संभावनाओं और समृद्धि के लिए प्रसिद्ध था। बाबर को यहां एक स्थायी और मजबूत साम्राज्य स्थापित करने का अवसर दिखा।
Source: Image Created by ChatGPT
बाबर ने 1526 में इब्राहिम लोदी को पानीपत की लड़ाई में हराकर दिल्ली और आगरा पर अधिकार कर लिया। इस विजय के साथ भारत में मुगल शासन की नींव पड़ी।
Source: freepik
इसके बाद, मुगल साम्राज्य ने भारत पर 300 से अधिक वर्षों तक शासन किया। भारत पर मुगल शासन 1525 में शुरू हुआ और 1857 में समाप्त हुआ। बहादुर शाह द्वितीय भारत में मुगल साम्राज्य का अंतिम सम्राट था।
Source: Image Created by ChatGPT
Mardi Gras की जश्न में डूबे अमेरिकी, क्यों फेंकते हैं माला, जानें महत्व