Mar 25, 2024
रोज व्यायाम करना बेहद फायदेमंद होता है। इससे काफी सारे हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। लेकिन कई बार लोग सुबह या शाम, व्यायाम करने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं।
Source: pexels
जो लोग सुबह समय से उठते हैं वह सुबह एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग सुबह देरी से उठते हैं और समय कम होने की वजह से शाम को एक्सरसाइज करते हैं।
Source: pexels
लेकिन सुबह या शाम से कौन-सा समय व्यायाम करना फायदेमंद माना जाता है यह जानना जरूरी है।
Source: pexels
कई सारी स्टडी में पता चला है कि सुबह के वक्त किया गया व्यायाम मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करती है। वहीं, सुबह के समय व्यायाम करने से पूरा दिन एनर्जी लेवल बेहतर रहता है।
Source: pexels
सुबह व्यायाम करने से दिमाग में न्यूरोट्रांसमीटर और हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है। यह दिमाग को तेज और इंद्रियों को सक्रिय बनाने के साथ कई विकास कार्य में सहायक भूमिका निभाता है।
Source: pexels
स्टडी के मुताबिक जब आप कई घंटे भूखे रहने के बाद व्यायाम करते हैं तो शाम की तुलना में सुबह फैट अधिक बर्न होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सुबह व्यायाम के लिए शरीर में स्टोर फैट का फ्यूल के रूप में इस्तेमाल होता है।
Source: pexels
हालांकि, रिसर्च में शाम को व्यायाम करना भी अच्छा बताया गया है और इसके फायदों का भी जिक्र किया गया है। शाम को व्यायाम करने से दिन भर काम करने के बाद स्ट्रेस कम करने में मदद मिलती है।
Source: pexels
शाम को व्यायाम करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। ऐसे में आप अपनी जरूरत के हिसाब से व्यायाम का समय निर्धारित कर सकते हैं, क्योंकि दोनों ही समय शरीर को फायदा मिलता हैं।
Source: getty-images
वजन कम करने में जादुई असर करते हैं ये 7 ड्रिंक, मोम की तरह पिघलती है चर्बी