क्या है फल खाने का सही समय, सुबह या शाम कब मिलता है ज्यादा फायदा?
Dec 18, 2023
shreya-tyagi
Source: Freepik
फलों को हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है। ताजे फल खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं, यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को रोज एक फल खाने की सलाह देते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि किसी भी फल को खाने का सही समय क्या है या किस समय खाए जाने पर फ्रूट्स आपको अधिक फायदा पहुंचा सकते हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में-
बता दें कि आमतौर पर फल खाने का कोई सही समय नहीं है। आप जब चाहें तब इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को समय का ध्यान रखने की जरूरत पड़ सकती है।
अगर आपका पाचन सही नहीं रहता है या आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हैं, तो सुबह-सुबह खट्टे फल खाने से बचें। इससे आपको एसिडिटी, खट्टी डकार आना या सीने में जलन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
रात के समय भी खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। संतरा, अंगूर, ग्रेपफ्रूट्स जैसे फलों में अम्लीय पदार्थ होते हैं, जिससे एसिडिटी हो सकती है।
रात को सोने से पहले केला, अमरूद, चेरी और अनानास जैसे फल खाने से बचें। इनकी प्रकृति ठंडी होती है। वहीं, रात के समय ठंड का अहसास भी ज्यादा रहता है। ऐसे में इन्हें खाने से सर्दी, खांसी हो सकती है या साइनस बढ़ सकता है।
सुबह-सुबह कुछ खास और अधिक मीठे फलों का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। इस स्थिति में भी सावधानी बरतना जरूरी है।
ऐसे में सुबह नाश्ता करने के बाद यानी करीब 10 बजे के बाद और सूर्यास्त से पहले किसी भी समय फल खाने से आपको अधिक लाभ हो सकता है।