Dec 20, 2023 Priya Sinha
(Source: Freepik)
ये हम सभी जानते हैं कि मॉर्निंग वॉक करने का सही समय सुबह का होता है।
सुबह के समय प्रदूषण का स्तर बहुत कम होता है जिससे आप ज्यादा मात्रा में ऑक्सिजन को अपने अंदर लेते है।
हांलाकि शाम के समय भी वॉक की जा सकती है क्योंकि इस दौरान भी प्रदूषण का स्तर सामान्य रहता है।
रोज कम से कम 10 हजार कदम पैदल चलने या सिर्फ 30 मिनट मॉर्निंग वॉक करने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं।
अक्सर लोग इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि आखिर सुबह के समय टहलने का सही समय क्या है?
आपको बता दें कि सुबह वॉक करने के लिए फिर सूर्योदय के बाद से सुबह 8 बजे तक का समय अच्छा होता है।
सुबह 7 बजे से 10 बजे तक का समय भी अच्छा माना जाता है। क्योंकि ये धूप लेने का भी सबसे अच्छा समय होता है।
मॉर्निंग वॉक करने के कई फायदे हैं पर अगर इसे सही समय में किया जाए तो आपके शरीर को दोगुने फायदे मिल सकते हैं।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें