Nov 03, 2024
नियमित दौड़ने से कई सारी बीमारियों के होने के खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। ये संपूर्ण स्वास्थ्य के साथ ही इम्यून सिस्टम को भी बढ़ावा देता है।
Source: pexels
रनिंग करने से फेफड़ों पर अधिक प्रभाव पड़ता है जिससे ये अधिक कुशलता से काम करते हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कि सुबह के वक्त कितने बजे दौड़ना सही माना जाता है।
काफी लोग ऐसे हैं जो शाम को भी रनिंग करते हैं लेकिन सही वक्त सुबह का माना गया है।
दरअसल, सुबह में रनिंग के लिए सबसे सही समय सूर्योदय से पहले और इसके तुरंत बाद माना जाता है।
सुबह में 5:30 से लेकर 7:00 बजे के बीच रनिंग करना अधिक फायदेमंद माना जाता है।
दरअसल, इस समय हवा ताजगी से भरी होती है और साथ ही पॉल्यूशन का लेवल भी कम रहता है।
सुबह के वक्त दौड़ने से शरीर को पूरे दिन के लिए ऊर्जा मिलती है। इस वक्त शरीर का तापमान और हार्मोनल स्तर अनुकूल होता है।
साथ ही सुबह के वक्त दौड़ने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और कैलोरी बर्न होती है जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।
पत्नी को पति का नाम लेना चाहिए या नहीं? अगर नहीं तो क्यों?