May 12, 2025

प्याज पर लगे काले धब्बे क्या होते हैं? सच्चाई जान चौंक जाएंगे आप

pushpendra kumar

प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल रोज खाना पकाते समय किया जाता है। इसके अलावा हम कच्चे प्याज को सलाद के तौर पर खाते हैं।

कई बार आप प्याज खरीदते समय या प्याज काटते समय देखेंगे कि प्याज पर काले धब्बे पड़ गए हैं।

प्याज पर नजर आने वाला यह काला धब्बा एस्परगिलस नाइजर नाम का ब्लैक फंगस होता है, जो मिट्टी के अंदर पाया जाता है।

इससे ब्लैक फंगस जैसी बीमारी नहीं होती, लेकिन यह हमारे शरीर के लिए हानिकारक है।

प्याज के छिलकों पर नजर आने वाला कालापन पानी से साफ हो जाता है, जिसके बाद यह खाने के लायक हो जाता है।

जिन लोगों को पहले से ही एलर्जी है तो उन्हें इस तरह की प्याज खाने से परहेज करना चाहिए।

इस तरह की प्याज अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है।

कई लोग प्याज को फ्रिज में रखने की गलती करते हैं, लेकिन ठंड और नमी के कारण इसमें फंगस जल्दी पनप सकता है।

यह केवल सामान्य जानकारी है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा किसी एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लें।

नारियल पानी पीने के 7 चमत्कारी फायदे