बिना जिम और एक्सरसाइज के महीनेभर में कम हो जाएगा 5 किलो वजन, बस कर लें ये काम

Aug 06, 2023shreya-tyagi

Source: Freepik

मोटापा आज के समय में अधिकतर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

अधिक वजन शर्मिंदगी का कारण तो बनता ही है, इसके अलावा अपने साथ कई गंभीर बीमारियां भी लेकर आता है।

इसी कड़ी में यहां हम आपको कुछ ऐसी हेल्दी टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप तेजी से बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले शुगर बेस्ड फूड से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। साथ ही मैदा से बनी चीजों का सेवन भी बंद कर दें।

ब्रेड, पिज्जा, पेस्ट्री और पास्ता जैसे प्रोसेस्ड फूड में कम फाइबर और अधिक कैलोरी पाई जाती है, जो वजन को बढ़ाने का काम करते हैं।

बहुत ज्यादा तेल मसाले वाले भोजन को खाने से भी बचें। ये आपके शरीर में फैट को बढ़ाने का काम तेजी से करते हैं।

ठंडा पानी पीने से परहेज करें, ये भी मोटापे को बढ़ाने का काम करता है। इससे अलग गरम पानी पीएं।

गरम पानी खाने के फैट मॉलिक्यूल्स को ब्रेक करता है। इससे इन्हें पचाने और बर्न करने में सुविधा होती है।

बार-बार और जल्दी खाने की आदत से बचें।  खाना तभी खाएं जब आपको वाकई भूख लगे।

इन सब के अलावा खाने के बाद बैठने और सोने से भी बचें, साथ ही दिन में हर मील के बाद 10 मिनट तक वॉक जरूर करें।