Jul 27, 2023shreya-tyagi
(Source: Freepik)
मोटापा आज के समय में अधिकतर लोगों की समस्या बना हुआ है।
बढ़ता वजन शर्मिंदगी का कारण तो बनता ही है, साथ ही अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है।
हालांकि, आप चाहें तो स्मार्ट तरीके से जिद्दी चर्बी को कम सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-
हेल्थ एक्सपर्ट्स रात के समय हल्का खाना खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में आप अपने पसंद की ढेर सारी सब्जियों को मिलाकर सूप बना सकते हैं।
सूप डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए बेहद फायदेमंद है। डिनर में इसके सेवन से सुबह के समय बेहतर तरीके से पेट साफ होता है।
आप डिनर में स्वीट पोटैटो खा सकते हैं, ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर तेजी से आपका वजन कम करने में मदद करेगा।
रात में ब्राउन राइस खाएं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसके साथ ही ब्राउन राइस खाने से आपको प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा मिल जाएगी।
डिनर में आप बाजरे की खिचड़ी का सकते हैं। बाजरा फाइबर से भरपूर अनाज होता है, जो कब्ज और मोटापा दोनों पर ही असरदार है।
इन सब के अलावा आप रात के खाने में सोयाबीन या सोया चंक्स को भी शामिल कर सकते हैं। इनसे शरीर को हाई प्रोटीन मिलता है जो वजन घटाने के लिए जरूरी है।