गलत समय पर खाने से बढ़ जाता है मोटापा, जानें क्या है नाश्ता, लंच और डिनर करने का सही टाइम?

Jul 17, 2023 shreya-tyagi

Soruce: Freepik

अगर आप उन लोगों में से हैं जो दिन में भूख लगने पर कभी भी खाना खा लेते हैं, तो आप अनजाने में कई तरह की बीमारियों को न्योता दे रहे हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दिनभर खाने की आदत किसी भी व्यक्ति को कई तरह की बीमारियों से घेर सकती है।

ऐसे में वजन का बढ़ना आम बात है। इससे अलग व्यक्ति डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, अनिद्रा जैसी बीमारियों का भी शिकार हो सकता है।  

हेल्दी बॉडी के लिए केवल हेल्दी खाना ही नहीं, उसे सही समय पर खाना भी बेहद जरूरी है।

इसी कड़ी में यहां हम आपको बताएंगे कि नाश्ता, लंच और डिनर का सबसे आइडल टाइम क्या है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हेल्दी बॉडी के लिए जरूरी है कि आप सोकर उठने के 3 घंटे के अंदर नाश्ता कर लें।

वहीं, नाश्ते और लंच में कम से कम 5 घंटे का अंतर होना चाहिए।

अगर आपको भूख ज्यादा लगती है, तो नाश्ते के 3 घंटे के बाद आप हल्की-फुल्की लेकिन हेल्दी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

इसके अलावा डिनर आपको सोने से करीब 3 घंटे पहले कर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि रात के समय खाना पचने में अधिक समय लगता है।   

कोशिश करें कि डिनर के बाद वॉक पर भी जरूर जाएं। इस तरह आप खुद को पूरी तरह फिट रख पाएंगे।

अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें