Mar 24, 2025

सेहत के लिए अमृत है अखरोट, लेकिन इन 4 लोगों को खाने से करना चाहिए परहेज़

Shahina Noor

पोषक तत्वों से भरपूर है अखरोट

अखरोट में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन E, विटामिन B6 और मिनरल्स होते हैं। ये सभी पोषक तत्व बॉडी की हेल्थ के लिए जरूरी हैं।

Source: freepik

दिल रहता है हेल्दी

अखरोट का सेवन दिल की सेहत को दुरुस्त करने में भी मददगार साबित होता है। ये कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है। कोलेस्ट्रॉल दिल के लिए खतरा है।

Source: freepik

गुड फैट से हैं भरपूर

अखरोट में गुड फैट्स जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो दिल को हेल्दी रखता है।  यह बीपी को कंट्रोल करता है और सूजन से निजात दिलाता है।

Source: freepik

वजन रहता है कंट्रोल

अखरोट में फाइबर और प्रोटीन भरपूर होता है जो लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। यह भूख को कंट्रोल करता है और वजन घटाने में मदद करता है।

Source: freepik

सेहत के लिए अमृत इस नट से किन लोगों को खतरा

अगर किसी व्यक्ति को अखरोट से एलर्जी है, तो उन्हें अखरोट का सेवन करने से बचना चाहिए।

Source: freepik

पाचन ठीक नहीं तो अखरोट से परहेज करें

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, सूजन, या कब्ज होती हैं, उन्हें अखरोट का सेवन सीमित करना चाहिए।

Source: freepik

थायरॉयड में करें परहेज

कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि अखरोट का सेवन थायरॉयड ग्रंथि के कार्य को प्रभावित कर सकता हैं। हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म की परेशानी में अखरोट और ज्यादा परेशान कर सकता है।

Source: freepik

वजन घटा रहे हैं तो परहेज करें

अखरोट में हाई कैलोरी और फैट होता है, जिससे यह वजन बढ़ने का कारण बन सकता है। वेट लॉस कर रहे हैं तो अखरोट से परहेज करें।

Source: freepik

क्या है Disha Patani के कर्वी फिगर का राज, कैसे रखती हैं खुद को इतना फिट?