Jan 24, 2024

विकास दिव्यकीर्ति का '888' फार्मूला, बना सकता है IAS

Suneet Kumar Singh

सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वालों के बीच विकास दिव्यकीर्ति बहुत बड़ा नाम बन चुके हैं।

Source: Vikas Divyakirti fan Page/fb

विकास दिव्यकीर्ति की ख्याति इतनी बढ़ चुकी है कि वह फिल्म में भी नजर आए।

विकास दिव्यकीर्ति का कहना है कि IAS बनने के लिए सिर्फ पढ़ना लिखना ही नहीं बल्कि समाज को समझना भी बहुत जरूरी है।

यूपीएससी की तैयारी करने वालों के लिए विकास दिव्यकीर्ति ने कई ट्रिक्स बताई हैं।

सिविल सर्वेंट बनने का सपना देखने वालों के बीच विकास दिव्यकीर्ति का ट्रिपल 8 फार्मूला काफी पॉपुलर है।

यह ट्रिपल 8 फार्मूला है- 8 घंटे सोना, 8 घंटे पढ़ना और 8 घंटे मौज मस्ती करना।

Source: Vikas Divyakirti fan page/fb

विकास दिव्यकीर्ति का कहना है कि लोगों से मिलना उन्हें समझना भी पढ़ाई का ही हिस्सा है।

बता दें कि सोशल मीडिया में विकास दिव्यकीर्ति की पहचान एक मोटिवेशनल गुरू की भी बन गई है।

कहीं आपने भी अपने घर में इस जगह तो नहीं लगाया आईना?