Feb 04, 2024

खिड़की और दरवाजे से आती है कर्कश आवाज? तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज

Archana Keshri

खिड़की और दरवाजे घर का अहम हिस्सा होते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार खिड़की और दरवाजे से होकर ही घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।

Source: pexels

वास्तु शास्त्र में घर की खिड़कियों और दरवाजों की दिशा और रखरखाव को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि ये घर में शांति, सौभाग्य, समृद्धि, सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

Source: pexels

घर के खिड़की और दरवाजे से हमारा भाग्य जुड़ा होता है। वास्तु के अनुसार खिड़कियों और दरवाजों के लिए कुछ दिशाएं तय की गई हैं जहां से सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ देवी लक्ष्मी भी घर में प्रवेश करती हैं।

Source: pexels

वास्‍तु के अनुसार घर का मुख्‍य दरवाजा हमेशा सूर्योदय की दिशा में यानी पूर्व दिशा में होना चाहिए। वहीं घर की मुख्‍य और बड़ी खिड़की भी उत्‍तर या पूर्व में होनी चाहिए।

Source: pexels

घर में खिड़कियां और दरवाजे इस तरह लगाएं कि वे अंदर की ओर खुलें। अगर खिड़कियां और दरवाजे बाहर की ओर खुलते हैं तो यह वास्तु दोष माना जाता है। इससे आपके घर में कभी भी मां लक्ष्मी नहीं टिकती हैं और घर में पैसों की कमी बनी रहती है।

Source: pexels

घर में खिड़कियों और दरवाजों की संख्या सम होनी चाहिए। यानी ये 2, 4, 6, 8 जैसी संख्या में होनी चाहिए। इससे घर के लोगों के बीच सामंजस्य बना रहता है। भूलकर भी घर में विषम संख्या में खिड़कियां न बनवाएं।

Source: pexels

अगर आपकी खिड़की का शीशा कभी टूट जाए तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए। टूटी हुई खिड़की घर में नकारात्मकता लाती है और बीमारियों का कारण बनती है।

Source: pexels

कई बार घर की खिड़कियां-दरवाजे बंद करते या खोलते समय डरावनी या कर्कश या चरमराहट की आवाजें आती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, खिड़कियों और दरवाजों की ऐसी आवाजें वास्तु दोष का कारण बनती हैं।

Source: pexels

खिड़कियों और दरवाजे से आने वाली ये आवाजें घर में दुख और दुर्भाग्य का कारण बनती हैं। इसलिए ऐसी आवाजों को नजरअंदाज न करें। बल्कि उनकी तुरंत मरम्मत करवाएं। ये आवाजें ज्यादातर दरवाजों और खिड़कियों में लगे नट में जंग लगने के कारण आती हैं। ऐसे में इनपर ग्रीस या तेल लगाएं।

Source: pexels

Sunny Leone के नोएडा वाले रेस्टोरेंट में कितना है सबसे सस्ती डिश का प्राइज?