वास्तुशास्त्र का व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व होता है। इससे जुड़ी कई बातें जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाती हैं। अगर आप वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन करते हैं तो आपकी जिंदगी बदल सकती है।
इन नियमों का पालन करने से जीवन में आने वाली किसी भी तरह की समस्या का समाधान हो सकता है। कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति गलती से इन नियमों का उल्लंघन कर देता है, जिससे जीवन में परेशानियां आने लगती हैं।
इनमें से एक है किसी के घर से बाहर निकलते ही झाड़ू लगाना। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके परिवार का कोई सदस्य बाहर जा रहा है तो उसके तुरंत बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए।
माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति जिस काम के लिए जा रहा है वह सफल नहीं होता है और उसका काम बिगड़ने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
इसके पीछे धार्मिक कारण यह है कि झाड़ू को पवित्र माना जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि झाड़ू माता लक्ष्मी का प्रतीक है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में झाड़ू का अनादर होता है उस घर में देवी लक्ष्मी कभी नहीं आती हैं।
अगर किसी के घर से जाने के समय आप झाड़ू लगाते हैं तो आप अपने सौभाग्य को घर से बाहर निकाल देते हैं। ऐसा करने मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो जाती है और धन से जुड़ी समस्याओं से आपको जुझना पड़ता है।
इसके अलावा कभी भी झाड़ू पर पैर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर का सामंजस्य और ऊर्जा संतुलन बिगड़ सकता है जिससे परिवार के सदस्यों के बीच नफरत पैदा हो सकती है।
झाड़ू हमेशा सही दिशा में ही रखना चाहिए। इसे हमेशा घर की दक्षिण-पश्चिम या दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। इसे कभी बिस्तर के नीचे न रखें क्योंकि इससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है।