Feb 25, 2024
सुबह का समय हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है, क्योंकि यह एक नए दिन की शुरुआत होती है। रातभर के आराम के बाद सुबह जब हम जागते हैं तो एक नई ताजगी महसूस करते हैं। ऐसे में पूरा दिन पूरे उत्साह के साथ गुजरता है।
Source: pexels
लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें सुबह उठते ही नहीं देखना चाहिए, क्योंकि इनसे नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और पूरा दिन खराब हो सकता है। चलिए जानते हैं कि सुबह उठते ही किन चीजों को नहीं देखना चाहिए।
Source: pexels
बंद घड़ी रुक चुके समय का प्रतीक है। सुबह उठते ही बंद घड़ी देखने से मन में नकारात्मक विचार आते हैं और कामों में बाधाएं आती हैं।
Source: pexels
सुबह उठते ही अपनी परछाई देखना भी अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक सुबह अपनी परछाई देखने से अज्ञात भय, तनाव की स्थिति पूरे दिन बनी रहती है।
Source: pexels
सुबह-सवेरे उठते ही आईने में नहीं देखना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मानें तो सुबह शीशा देखने से रात भर की नेगेटिविटी प्राप्त होती है।
Source: pexels
सुबह उठते ही रात के बचे हुए गंदे बर्तन देखना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसलिए रात को सारे बर्तन साफ करके रखने चाहिए।
Source: pexels
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सुबह उठते ही भगवान की खंडित या खंटूटी-फूटी मूर्ति नहीं देखनी चाहिए। ऐसी मूर्तियां मनुष्य के जीवन में बढ़ते कष्टों का संकेत देती हैं।
Source: pexels
कई लोग घरों में हिंसक जानवरों की तस्वीरें रखते हैं, जिन पर सुबह उठते ही नजर पड़ती है। लेकिन सुबह उठते ही इन तस्वीरों को देखने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से व्यक्ति हमेशा परेशानियों में घिरा रहता है और रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं।
Source: pexels
गैस बनने से रहते हैं परेशान? ट्राई करें ये योगासन