May 05, 2025

यूपी के प्रमुख धार्मिक स्थल, जहां लगती हैं श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Suraj Tiwari

काशी

मंदिरों का शहर काशी दुनिया के सबसे प्राचीनतम नगरों में से एक है। यहां पर गंगा किनारे अनको घाट और काशी विश्वनाथ मंदिर मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

अयोध्या

प्रभु राम की जन्म स्थली अयोध्या करोड़ों भक्तों के आस्था का केंद्र है। यहां राम मंदिर के अलावा हनुमान गढ़ी, सरयू तट मुख्य आस्था का केंद्र है।

मथुरा

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा सनातन धर्म को मानने वालों के लिए मुख्य आस्था का केंद्र है। यहां स्थित बांके बिहारी मंदिर, राधा रानी मंदिर, जन्म भूमि और गोवर्धन पर्वत प्रमुख रूप से हैं।

प्रयागराज

कुंभ नगरी प्रयाग में गंगा-यमुना और सरस्वती का संगम है। जहां डुबकी लगाने के लिए करोड़ों भक्त पहुंचते हैं।

चित्रकूट

चित्रकूट में स्थित पवित्र कामद गिरि पर्वत लोगों के आस्था का केंद्र है। ऐसी मान्यता है कि इसी पर्वत पर भगवान राम ने वन के दौरान अधिकांश समय यहीं बिताया था।

कुशीनगर

कुशीनगर भगवान बुद्ध की निर्वाण स्थली है। यहीं पर बुद्ध ने अंतिम सांस ली थी। यहां देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु आते हैं।

मिर्जापुर

मिर्जापुर में स्थित विंध्याचल धाम भक्तों के आस्था का केंद्र है। नवरात्रि के समय में लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

गोरखपुर

नाथ संप्रदाय को मानने वाले लोगों का प्रमुख गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर में स्थित है। जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।

1990 में सिर्फ इतने लोग दुनिया में इस्तेमाल करते थे इंटरनेट, 2025 तक बढ़ गए इतने यूजर्स