May 08, 2024

प्रोटीन का पावर हाउस कहलाता है ये शाकाहारी चीज

Vivek Yadav

अगर आपको लगता है कि चिकन या मटन में ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है तो आप गलत हैं। कई ऐसे शाकाहारी फूड्स हैं जिनमें इनसे भी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है।

Source: freepik

एक चीज तो ऐसा है जिसे प्रोटीन का पावर हाउस कहते हैं। इसके सेवन से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन के साथ कई और पोषक तत्व भी मिलते हैं।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं 'सोया चंक्स' की जिसे 'सोयाबीन की बड़ी' कहते हैं। सोया चंक्स को वेजिटेरियन चिकन भी कहते हैं।

एक रिपोर्ट की मानें तो, 100 ग्राम चिकन में करीब 27 ग्राम प्रोटीन होता है और 100 ग्राम सोया चंक्स में 52 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में चिकने से लगभग दोगुना प्रोटीन सोया चंक में होता है।

बता दें कि, सोयाबीन से उसका तेल निकालने के बाद जो वेस्ट पदार्थ बचता है उससे सोया चंक बनाए जाता है।

प्रोटीन की कमी को दूर करने के साथ ही कोई भी हर दिन 30 से 50 ग्राम तक सोया चंक्स का सेवन कर सकता है।

सोया चंक्स में सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि फाइबर, विटामिन के, विटामिन सी जैसे कई और पोषक तत्व पाए जाते हैं।

इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के साथ ही डायबिटीज में भी फायदेमंद है। साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।

तरबूज खाने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?