ये लाल फल कर सकता है High Cholesterol का खात्मा, लेकिन इस समय न खाएं

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के चलते हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा अधिक रहता है।

कोलेस्ट्रॉल जब बढ़ता है तो इसका सीधा असर ब्लड फ्लो पर पड़ता है जिसके चलते हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।

ऐसे में एक लाल फल है जिसके सेवन से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं ये कौन सा फल और इसके खाने का सही समय क्या है।

ये है वो फल

दरअसल, हम सेब की बात कर रहे हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है।

सेब एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और ये गुण शरीर में जमा हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

ये गुण करते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल का खात्मा

सेब बायोएक्टिव पॉलीफेनोल्स और फाइबर से भी भरपूर होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) के लेवल कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

रक्त संचार होता है बेहतर

वहीं, इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स गुण हार्ट मसल्स को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को भी दूर करने में मदद करते हैं जिससे रक्त संचार बेहतर होता है।

कैसे करें सेब का सेवन

बैड कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए सुबह खाली पेट सेब के सेवन की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही चाहें तो इसका जूस भी पी सकते हैं। वहीं, इसे नाश्ते में सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।