Feb 08, 2023Vivek Yadav
Source:pexels
कमजोर हो सकती है रोशनी
आंखों के लिए कुछ आदतें खतरनाक साबित हो सकती हैं, इससे आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है।
नींद पूरी न होना
कम सोने के चलते आंखों पर बुरा असर पड़ता है। कम से कम 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।
आंखों को मलना
आंखों को मलना खतरनाक साबित हो सकता है, आंखों के आसपास मौजूद ब्लड वेसेल्स काफी नाजुक होते हैं, ऐसे में मसलने से ये डैमेज हो सकते हैं।
पोषक तत्व
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्व बेहद जरूरी है। अपनी डाइट में विटामिन-ए, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जिंक से भरपूर आहार को शामिल करें।
धूम्रपान
धूम्रपान करने वालों के लिए आंखों से जुड़ी समस्याओं का खतरा ज्यादा रहता है, रोशनी कम होने का खतरा चार गुना अधिक हो जाता है।
पानी की कमी
पानी की कमी के चलते भी आंखों की रोशनी पर फर्क पड़ता है। इसके लिए दिन में 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए।
स्क्रीन्स पर ज्यादा समय बिताना
ज्यादा स्क्रीन टाइम आंखों को थका सकता है और सिरदर्द का कारण बन सकता है। इसके लिए सही ग्लास का चुनाव करें और ज्यादा देर स्क्रीन पर न बैठे।