Jun 05, 2024

दही के साथ इन चीजों का नहीं करना चाहिए सेवन

Vivek Yadav

दही

नमक और मिर्च ज्यादा होने पर आप सब्जी में दही मिला सकते हैं। इससे उसका स्वाद सामान्य हो जाता है।

Source: freepik

लेकिन दही के साथ कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इन चीजों के सेवन से कई सारी समस्याएं हो सकती है।

दही के साथ मछली का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

दही के साथ तली हुई चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इसके साथ ऑयली चीजों के सेवन से डाइजेशन धीमा काम करता है जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

अगर दही के साथ प्याज खाते हैं तो दूरी बना लें। इससे एसिडिटी, उल्टी, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

दही के साथ आम भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। दरअसल, दोनों की तासीर एक दूसरे से बिल्कुल अलग होती है जिसके चलते इन दोनों के कॉम्बिनेशन से शरीर में टॉक्सिन बन सकते हैं।

दही के साथ संतरा, अनानास, मौसंबी और नींबू जैसे खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। दोनों में अलग-अलग तरह के एंजाइम पाए जाते हैं जिसके चलते इसे पचाने में परेशानी हो सकती है।

दूध और दही का भी एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। इससे दस्त, ब्लोटिंग और गैस की समस्या हो सकती है।

प्रोबायोटिक है दही भात! जानें गर्मियों में इसे क्यों खाएं