हम आमतौर पर यह मानते हैं कि इंसानों की उम्र सबसे लंबी होती है, लेकिन धरती पर कुछ ऐसे जीव भी मौजूद हैं जो इंसानों से कहीं ज्यादा वर्षों तक जीवित रहते हैं। इन जीवों की लाइफस्टाइल, शरीर की बनावट और पर्यावरण से सामंजस्य की अद्भुत क्षमता इन्हें लंबी उम्र जीने में मदद करती है।
आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही जीवों के बारे में जिनकी उम्र 100, 200 या यहां तक कि हजारों साल तक हो सकती है।
सुंदर और रंग-बिरंगी कोई मछलियां अक्सर हमारे एक्वेरियम की शोभा बढ़ाती हैं। आमतौर पर कोई फिश 50 साल से अधिक जीवित रह सकती है, जबकि कुछ खास प्रजातियां 100 साल तक भी जी सकती हैं।
छिपकली जैसी दिखने वाली यह दुर्लभ रेप्टाइल स्पीशीज न्यूजीलैंड में पाई जाती है। इसकी खासियत इसका धीमा मेटाबॉलिज्म और DNA को खुद से रिपेयर करने की क्षमता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, टुआटारा 200 साल से अधिक समय तक जीवित रह सकता है।
समंदर की गहराई में तैरने वाली यह धीमी गति से चलने वाली शार्क दुनिया की सबसे लंबी उम्र जीने वाली कशेरुकी (vertebrate) जीव मानी जाती है। इसकी औसतन उम्र 200 साल से अधिक होती है, और कुछ शार्क 400 साल तक भी जीवित रह सकती हैं।
समुद्र की गहराई में पाए जाने वाले ये जीव बहुत ही साधारण शरीर संरचना वाले होते हैं, लेकिन इनकी जीवन क्षमता असाधारण होती है। कुछ समुद्री स्पॉन्ज हजारों साल तक जीवित रह सकते हैं। उनकी टिशूज को फिर से बनाने की क्षमता उन्हें अमरता के करीब ले जाती है।
धीमी गति से चलने वाले ये विशाल कछुए लंबी उम्र के प्रतीक माने जाते हैं। इनकी उम्र 100 साल से अधिक होती है और कुछ टॉरटॉइज 200 साल से भी ज्यादा जीवित रहते हैं। गैलापागोस आइलैंड्स में पाए जाने वाले टॉरटॉइज इसके फेमस उदाहरण हैं।
ये विशालकाय समुद्री जीव अपने शरीर की डैमेज सेल की मरम्मत करने में सक्षम होते हैं। इसी कारण इनकी उम्र भी काफी लंबी होती है। बोहेड व्हेल सामान्यत 200 साल से ज्यादा जी सकती है।
यह समुद्री पक्षी अपने लंबे पंखों और उड़ने की जबरदस्त क्षमता के लिए जाना जाता है। अल्बाट्रॉस 50 साल या उससे अधिक जी सकता है। यह अपनी कुशल उड़ान और भोजन की खोज में दक्षता के कारण लंबा जीवन जीता है।