Feb 20, 2025
बुरी आदतें छोड़ना कठिन जरूर हो सकता है, लेकिन एक बार ठान लें तो ये आसान हो जाएगा। यहां पर कुछ 9 उपाय बताए गए हैं जो मन में आ रहे बुरे विचारों से छुटकारा दिला सकते हैं।
बुरी आदतों की जड़ मन में होती है, इसलिए साधना जरूरी है। रोज सुबह और रात को कुछ समय ध्यान मेडिटेशन करना चाहिए।
बुरी आदतों से बचने के लिए संतों के प्रवचन, धार्मिक ग्रंथों या अच्छी किताबों का अध्ययन करना चाहिए।
जैसा संग, वैसा रंग! अगर आप गलत संगति में हैं, तो बुरी आदतें जल्दी लगती हैं। ऐसे में अच्छे और प्रेरणादायक लोगों के साथ समय बिताएं।
किसी भी बुरी आदत को छोड़ने के लिए मन में संकल्प लें और रोज खुद को याद दिलाएं।
छोटी-छोटी सफलताओं से खुद को प्रेरित करें। लिखकर रखें कि आप किन आदतों से बचना चाहते हैं और उसे रोज पढ़ें।
बुरी आदतें से बचने के लिए भगवान के नाम का जाप करना फलदायी साबित हो सकता है। भगवान नाम का जाप करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होने के साथ ही मन शुद्ध होता है।
खाली दिमाग में कई तरह के विचार आते हैं और बुरी आदतें अक्सर तब लगती हैं जब हम खाली होते हैं। इसलिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें और अच्छे कार्यों में व्यस्त रहें।
नियमित व्यायाम, योग और प्राणायाम करने से मन शांत रहता है और शरीर मजबूत होता है।
मन में अगर बुरे विचार आते हैं तो तामसिक भोजन और नशे से बचना चाहिए। दरअसल इनके सेवन से मन कमजोर और अस्थिर बनाता है।
भगवान की शरण में आ जाने से बुरी आदतों से छुटकारा मिल सकता है। भक्ति, सेवा और भगवान पर विश्वास रखने से मन की शुद्धि होती है।
गुस्से को काबू कैसे करें? इन तरीके से तुरंत शांत करें दिमाग